ग्लिसरीन लगाकर रोना आसान, लेकिन किसी को हंसाना मुश्किल..अवॉर्ड इवेंट में कॉमेडी एक्टर्स को नहीं पूछे जाने पर अक्षय का बयान

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 10:21 AM

akshay kumar statement on comedy actors being overlooked at award events

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हाल ही में फिल्म की प्रमोशन में जुटे अक्षय कुमार ने  कॉमेडी फिल्मों और अपने करियर को लेकर...

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हाल ही में फिल्म की प्रमोशन में जुटे अक्षय कुमार ने  कॉमेडी फिल्मों और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनकी ट्यूनिंग पर भी बात की। 

 
हाल ही में एक बातचीत में अक्षय कुमार ने बताया कि अपने फिल्मी सफर में उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया है और 70 से ज्यादा निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है, लेकिन निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनकी ट्यूनिंग खास रही है। प्रियदर्शन के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है और उन्होंने उनसे कॉमेडी के बारे में बहुत कुछ सीखा है। निर्देशक राजकुमार संतोषी से भी उन्होंने कॉमिक टाइमिंग और अभिनय की बारीकियां समझीं। अगर उन्हें कॉमेडी का थोड़ा भी ज्ञान है तो उसमें इन निर्देशकों का बड़ा योगदान है। कॉमेडी किसी को सिखाई नहीं जा सकती, यह कलाकार के अंदर से आती है। 

एक्टर का कहना है कि किसी सीन में ग्लिसरीन लगाकर रोना आसान है, लेकिन किसी को दिल से हंसाना बेहद मुश्किल काम होता है।


उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर अवॉर्ड इवेंट्स में कॉमेडी करने वाले कलाकारों को उतनी पहचान नहीं मिलती, जितनी मिलनी चाहिए। उन्होंने शायद ही कभी देखा हो कि किसी ऐसे एक्टर को 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला हो, जिसने पूरी फिल्म में कॉमेडी की हो। बड़े-बड़े कलाकार भी मानते हैं कि कॉमेडी सबसे कठिन शैली है। 

 
वहीं, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला’ की बात करें तो इसमें उनके अलावा तब्बू, परेश रावल, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और असरानी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!